ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
खास खबरेदेश

लालू को अभी एक सप्ताह करना होगा इंतजार, कोर्ट ने जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

पटना । चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। गंभीर बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए उनकी जमानत अर्जी पर रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और लंबी चली बहस के बाद कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है और लालू को अभी एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। बता दें कि देवघर, दुमका और चाईबासा मामले में लालू की तरफ से जमानत की अर्जी फाइल की गई थी ।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस अपरेश सिंह की कोर्ट में लालू की पैरवी की। कोर्ट में डेढ़ घंटे तक बहस चली और कपिल सिब्बल ने कोर्ट में लालू का पक्ष रखा। उन्होंने लालू की जमानत की अवधि और उम्र का हवाला दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी कोर्ट के सामने पेश किया। अब कोर्ट में सीबीआइ अपनी दलील रखी और बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

लालू यादव के बेल मामले पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे कोर्ट के फैसले पर विश्वास है। मेरे पिता निर्दोष हैं। उन्हें जल्द जमानत मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!