ब्रेकिंग
Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
Breaking Newsआसपासखास खबरेजिला
Trending

Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें

साफ सफाई न होने से काम्पलेेक्स के दुकानदारों मे आक्रोश

नवलोक समाचार ,सोहागपुर। यहां नगर परिषद के खस्ता हालात को दुरूस्त करने दुकानो के निर्माण का सहारा लिया जा रहा है, श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स तत्कालीन नप अध्यक्ष शीतल खंडेलवाल की नगर में एक अच्छी कल्पना थी। लेकिन उक्त काम्पलेक्स के रखरखाव और साफ सफाई के अभाव के चलते काम्पलेक्स में अब गंदगी सहित अव्यवस्था व्याप्त हो गई है। नगर में विकसित कल्पना के साथ बनाये गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में निचले तल सहित उपरी तलों पर साफ सफाई नही होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है,वही तीन मंजिला काम्पलेक्स में लिफ्ट लगाने जगह छोड़ी गई थी जिसपर पूरे बारह साल बाद भी लिफ्ट नही लग पाई बल्कि अब नगर परिषद द्वारा खाली जगह पर दुकान निर्माण कर राजस्व जमा करने की जुगत में है।

बता दें कि बीच बाजार में बना श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स क्षेत्रीय विधायक विजय पाल सिंह की विकासशील सोच और तत्कालीन अध्यक्ष शीतल खंडेलवाल की नगर विकास की कल्पना को लेकर तैयार किया गया था, उक्त काम्पलेक्स में भूतल सहित प्रथम तल पर ही दुकानें नीलाम हो पाई है तृतीय तल की दुकाने शेष है, अब अब एसडीएम आफिस और काम्पलेक्स के बीच की जगह को भी नगर परिषद द्वारा विस्तारण प्रक्रिया का हवाला देकर निचले तल के उन्ही दुकानदारों को आवंटित कर दी जिनकी पहले से दुकानें है, जानकारी है कि नप द्वारा 12 गुणा 5 फिट साइज की जगह को 4500 रूपये प्रतिवर्ग फिट दर से आवंटित कर दी गई है, उधर काम्पलेक्स के ले आउट में एक्सीलेटर और लिफ्ट के लिए भी जगह छोड़ी गई थी, लेकि न अब तक लिफ्ट न लग पाने से खाली जगह पर दुकानो का निर्माण किया जा रहा है। काम्पलेक्स में दुकान संचालन करने वाले दुकानदारों ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में साफ सफाई नही होती गंदगी का अंबार है वही दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान रखने सहित कपड़े टांग रहे है जिससे काम्पलेक्स की शोभा भी बिगड़ रही है। नप सीएमओं से काम्पलेक्स में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था बनाये रखने और दुकानदारों को आवंटित जगह में ही सामान रखने की मांग स्थानीय व्यापारियों द्वारा की गई है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!