ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
विदेश

पाकिस्‍तान के पेशावर में भारतीय कैदी पर दो बार हुआ हमला

पेशावर। पाकिस्तान में पेशावर की एक जेल में बंद 31 वर्षीय भारतीय कैदी पर पिछले दो महीने के दौरान अन्य कैदियों ने दो बार हमला किया है। इस व्यक्ति को एक सैन्य अदालत ने इस साल फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने का दोषी ठहराया था। यह जानकारी उनके वकील ने दी है।[highlight][/highlight]

pakistanमुंबई के रहने वाले हामिद नेहल अंसारी को 2012 में अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह वहां कथित तौर पर एक लड़की से मिलने के लिए गया था, जो ऑनलाइन उसकी दोस्त बनी थी। पेशावर केंद्रीय कारागार में कैदियों द्वारा किए गए हमले में उसे चोटें आई हैं। अंसारी के वकील क़ाज़ी मोहम्मद अनवार ने पेशावर उच्च न्यायालय की पीठ को कल बताया कि उसके मुवक्किल को कालकोठरी में रखा गया है जहां एक खूंखार अपराधी हत्या के मामले में अपनी मौत की सजा का इंतजार कर रहा है।
डॉन अखबार में छपी खबर के अनुसार, जेल अधीक्षक मसूद-उर-रहमान ने घटना की पुष्टि की लेकिन इसे मामूली बताते हुए कहा कि जेल में इस तरह की घटनाएं होती हैं। रहमान ने कहा कि तीन साल की सजा पाए अंसारी को काल कोठरी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि अंसारी को उसकी सुरक्षा की खातिर सामान्य बैरक में अन्य कैदियों के साथ नहीं रख सकते हैं। अंसारी के वकील ने कहा कि जेल अधीक्षक अदालत को वचन दें कि भविष्य में उनके मुवक्किल पर से हमले नहीं अखबार के मुताबिक अधीक्षक ने कहा कि वह इस बाबत लिखित गांरटी नहीं दे सकते हैं। अभार (भाषा)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!