ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
Breaking Newsआसपासराज्यशिक्षा
Trending

स्कूल के पूर्व छात्रों ने किया रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान

1993 में बारहवीं पास करने वाले स्कूली छात्रों ने अपने शिक्षको को बुलाकर किया सम्मानित, वही वर्षो पुराने साथियो को भी आमंत्रित कर मित्र मिलन समारोह किया आयोजित.

नवलोक समाचार,सोहागपुर।

यहां संदीपनी सीएम राइज़ स्कूल में
कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत 1993 वर्ष के छात्रों ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम सहित मित्र मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए, इस कार्यक्रम को 1993 में कक्षा 12 वी पास कर चुके छात्रों ने आयोजित किया है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक भी अलग अलग शहरो से आकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

बता दे कि वर्ष 1993में कक्षा 12 वी पास कर चुके छात्रों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम और मित्र मिलन कार्यक्रम रखा जाता है, जिसमें अपने व्यवसाय या नोकरी के कारण शहर से दूर रहने वाले पूर्व छात्र मित्र भी शामिल होते है , कार्यक्रम को तैयार करने वाले प्रशांत बसेडिया ने बताया कि पूर्व में भी ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। इस वर्ष भी पुराने सहपाठी मित्रों को एकजुट करने और सेवानिवृत्त शिक्षकों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने की मंशा से शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों को सम्मानित कर सभी पूर्व छात्र भावविभोर हो गए , 1993 बैच के छात्रों के निमंत्रण पर सेवानिवृत्त शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक के पी सोनी , एल एन श्रीवास्तव,मोहित कुमार दिवान, एन के वैष्णव,एस डी श्रीवास्तव, जयराम रघुवंशी,एन पी वर्मा, जी पी नागवंशी शामिल हुए। वही मित्र मिलन कार्यक्रम में पूर्व छात्र पुष्पराज पटेल, सोहेल समद,सुरेंद्र रघुवंशी, प्रशांत बसेड़िया, प्रवीण चौधरी, रीतेश अग्रवाल, अमित परसाई, दीपेश रघुवंशी, रामकिशोर दुबे, नीलेश खंडेलवाल,एकम राजपूत, नितिन वर्मा,रामस्वरूप रघुवंशी, प्रीतम राजपूत आदि शामिल हुए।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!