ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
Breaking Newsखेल

स्व ठाकुर प्रतापभानु सिंह हाकी में विवेक सागर ने दिखाया अपना जौहर

नवलोक समाचार सोहागपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व thakur प्रतापभानू सिंह चौहान स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमे पहले मुकाबले में बैतूल ने शाहजनपुर को एक के मुकाबले शून्य से पराजित किया। दूसरे मैच में गोंदिया ने उमरिया को एक गोल से पराजित किया। तीसरा मैच इटारसी और नर्मदापुरम के मध्य खेला गया। इस मैच का मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर रहे। विवेक सागर इटारसी की तरफ से अपने खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट कमेटी के सचिव अश्विनी सरोज ने बताया कि विवेक सागर का शाल श्रीफल से स्वागत किया वहीं विजयपाल सिंह फैंस क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मैचों के दौरान एसडीओ पुलिस मदन मोहन समर, नगर निरीक्षक प्रवीण चौहान, समाजसेवी कन्नू लाल अग्रवाल, रामस्वरूप नगवंशी, हमीर सिंह चंदेल, प्रदीप शर्मा, फादर पी शोसाई, आदि मंचासिन थे। मैचों का आंखों देखा हाल पवन सिंह चौहान ने सुनाया। पूर्व नपा अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल ने बताया कि विवेक सागर पूर्व में कई बार इस मैदान पर खेल चुके हैं। पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद कुशवाहा द्वारा प्रत्येक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जा रहा है। नपा उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, शंकर मालवीय, अभिनव पालीवाल, एकम राजपूत, सौरभ तिवारी नीरज यादव पार्षद रवि उइके, मनोज गोलानी, अरुण चौरसिया, अंकुश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कमेटी अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष बी के शर्मा सचिव अश्विनी सरोज ने समस्त अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!