
त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट
आदिवासी ग्राम रेनीपानी में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि जलती लकड़ी से बेटे ने मा और पिता को इतना पीटा कि हो गईं मौत, पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी युवक को दबोचा
जिले के सोहागपुर पुलिस थाना द्वारा 12 घण्टे के भीतर डबल मर्डर का किया खुलासा किया गया है।
नवलोक समाचार, सोहागपुर।
दरअसल यहां के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम रेनीपानी में 5 नबंवर कि रात 11 बजे सूचना मिली थी कि कि गांव में रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति राधे उईके और उसकी पत्नी तितो बाई उर्फ कृष्णा उईके के घर पर उनकी डेडबाडी पड़ी है, और दोनों के सिर और बदन से खून निकल रहा है ।
घटना कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया एवं तत्काल पुलिस बल मौके पर पहचा । घटना स्थल को प्रिजर्व कर साक्ष्य संकलन किए व अड़ोस पड़ोस मे रहने वालों से विस्तृत पूछताछ की , प्रकरण मे तत्काल अपराध क्रम क 694/2026 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया । आसपड़ोस मे रहने वाले लोगों ने घटना के पहले मृतक दम्पत्ति के पुत्र कमलेश उईके से विवाद होने की बात बताई । बाद घटना पीछे के दरबाजे से जंगल की तरफ भागना भी बताया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम दीपक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविन्द शाह को प्रकरण मे तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया । प्रकरण मे एफएसएल, डॉग स्कॉट , फिंगर प्रिन्ट
एक्सपर्ट और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का बारिकी से मुआयना कर साक्ष्य संकलित किए । साथ ही आरोपी कमलेश उईके को भी सोहागपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है जिसकी डिलेवरी होने वाली है , उसे एक हफ्ते पहले लेकर मैं अपने माता -पिता के पास आया था । मैं चाहता था कि मेरी पत्नी की डिलेवरी मेरी माँ के घर पर हो , परन्तु मेरा पिता इस बात को लेकर मुझसे कई दिनों से बहस कर रहा था। क्योंकि मेरी माँ ने दूसरी शादी की थी और मेरे पिता काशीराम उईके की मृत्यु हो चुकी है । घटना वाली रात मैंने, मेरे पिता और मेरी माँ ने शराब पी थी । और शराब के नशे मे विवाद काफी बढ़ गया इसलिए आरोपी द्वारा चूल्हे मे जल रही मोटी लकड़ी उठाकर मृतक दम्पत्ति के सिर और शरीर पर कई बार किए और घटना के बाद आरोपी फरार हो गया । जिसे पुलिस टीम द्वारा 6 घंटे की सर्चिंग के बाद कच्चे नाले से हिरासत मे लिया गया । उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी , उनि विवेक यादव, उनि राहुल पटेल , उनि शहादत अली, प्रधान आरक्षक संजीव धुर्वे , विनोद नागर ,मनीराम पटेल, आरक्षक अजमेर स िं ह परिहार,सुनील ओझा , मनोहर दायमा , नीलेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





