ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
खास खबरेजिलादेशराज्यशिक्षा

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

सोहागपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत् नगर परिषद सोहागपुर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोहागपुर में कचरा पृथक्कीकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कचरा पृथक्कीकरण के महत्व को अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रों के जरिए स्वच्छता के संदेश को समाज तक पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास किया गया।

गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद सोहागपुर लगातार जन-जागरूकता की गतिविधियाँ संचालित कर रही है, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं संवहनीय स्वच्छता की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

इस अवसर पर विद्यालय के श्री जितेंद्र आम्रवंशी, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री लखनलाल मेहर, श्रीमती ज्योति साहू, श्री पवन खरे, श्रीमती प्रीति मेहरा, श्रीमती दुविधा शर्मा, श्री संजय दुबे, श्रीमती सायरा बानो एवं नगर परिषद के नीरज मलैया एवं दीपक कुमार उपस्थित रहे।


संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!