ब्रेकिंग
आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टखास खबरेग्रामीण ख़बरवायरल न्यूज़
Trending

Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई महिला

अंतर्राज्यीय गिरोह कड़ियां सांसी की सोहागपुर में सक्रियता से नागरिक चिंतित

बैंक के सामने थार गाड़ी से साढ़े पांच लाख रुपए चोरी करने वाली महिला गिरफ्तारी के बाद जमानत में रिहा, सोहागपुर पुलिस को पुलिस अधीक्षक नर्दापुरम द्वारा किया जाएगा सम्मानित।

नवलोक समाचार,सोहागपुर। बीते सप्ताह सोहागपुर नगर के स्टेट बैंक से पैसा निकालने के बाद केनरा बैंक के सामने गाड़ी खड़ी करने के बाद फरियादी की थार गाड़ी से एक अज्ञात महिला द्वारा साढ़े 5 लाख रुपए चुरा लिए गए थे ।

चोरी की घटना के बाद फरियादी पराग शर्मा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में एस डी ओ पी सोहागपुर संजू चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । पुलिस ने मुखबिर तंत्र , सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला की शिनाख्त करते हुए उसको राजगढ़ थाना बोडा क्षेत्र के कड़िया सांसी से पकड़ने में सफलता अर्जित की । पुलिस ने आरोपिया के संबंध में बताया कि उक्त महिला का नाम सुधा उर्फ सुगमा बताया ।पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि महिला के कब्जे से पूरे साढ़े पांच लाख रुपए बरामद कर अभिरक्षा में लिया था । मेमो के माध्यम से उसने बताया कि वह बैंक से पैदल कुछ दूर जाने के बाद एक राहगीर से लिप्ट लेकर बाबई तक पहुंची । उसके बाद अन्य माध्यमों से वह अपने गंतव्य तक पहुंची । आरोपिया पर जमानती धाराओं के तहत मामला होने से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है । पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक ने सोहागपुर पुलिस को सम्मानित करने का निर्णय लिया है ।

बैंक से ही रेकी कर रही थी महिला

चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला बैंक के भीतर से ही रेकी कर रही थी, जिसके बाद पैसे लेकर निकले युवकों पर नजर रखकर नोटों से भरे बैग को महिला नें पार कर दिया।

 

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!