ब्रेकिंग
लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई
Breaking Newsक्राइम अलर्टवायरल न्यूज़

खबर का असर: अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, दो महिलाओं से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

सोहागपुर. नर्मदापुरम जिले के थाना सोहागपुर क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 800 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री सांई कृष्णा एस थोटा (IPS) के निर्देश पर की गई। जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन से संबंधित मिल रही शिकायतों के आधार पर सभी थाना प्रभारियों को कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में एसडीओपी सोहागपुर के मार्गदर्शन में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई:
थाना स्टाफ सउनि सुनील कुमार भंवर को मुखबिर से सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास, तारबहार सोहागपुर में एक महिला अवैध शराब रखे हुए है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपिया सुम्मी उर्फ सुमित्रा पति विनोद राय (उम्र 30 वर्ष, निवासी तारबहार सोहागपुर) के पास रखी दो प्लास्टिक बॉटलों में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब ₹320) जब्त की। इस पर थाना में अपराध क्र. 614/25, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

दूसरी कार्रवाई:
इसी दौरान उनि मुकेश सोनी के नेतृत्व में कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपिया सुजाता मंडल पति देवाशीष मंडल (उम्र 23 वर्ष, निवासी कब्रिस्तान के पास, तारबहार सोहागपुर) के पास से तीन प्लास्टिक बॉटलों में कुल 6 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब ₹480) जब्त की गई। इस पर अपराध क्र. 615/25, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक ऊषा मरावी, उनि मुकेश सोनी, सउनि सुनील कुमार भंवर, प्र.आर. 471 विनोद नागर, प्र.आर. 77 नरेन्द्र पटेल, आर. 477 विवेक एवं आर. 744 मनोहर दायमा की सराहनीय भूमिका रही।

खबर का असर:
कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की इस सख्ती से आमजन में राहत की भावना है और स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा

वही 2 जगहों पर कार्रवाई के बाद मात्र 10 लीटर शराब जप्त हुई. ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि जहा प्रतिदिन 200 से 300 शराबी आते हो वहां सिर्फ मात्र 10 लीटर शराब जप्त होना बड़ा सवाल खड़ा करता है.

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!