ब्रेकिंग
उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर...
Breaking Newsआसपासजिलाराजनीतिराज्य
Trending

पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह

एमपी टुरिज्म द्वारा आयोजित कार्यक्रम 

नवलोक समाचार,पचमढ़ी ।

एम पी टुरीज्म द्वारा आयोजित पचमड़ी मानसून मेराथन कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह शामिल हुए, इस कार्यक्रम में देशभर शामिल हुए और 5 से 41 किलोमीटर तक की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ लगाई, सांसद दर्शन सिंह ने भी मेराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं ने भी मेराथन में 5 किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुए ।

सांसद चौधरी ने कहा की पचमढ़ी की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य और मानसूनी वातावरण के बीच होने वाली यह मैराथन देश के सबसे खूबसूरत रनिंग आयोजनों में शुमार है, पचमढ़ी मानसून मैराथन उत्साह, उमंग और प्रकृति का अद्भुत संगम भी है।

हिल स्टेशन पचमड़ी में एमपीटी द्वारा आयोजित मानसून मेराथन में शामिल होकर सांसद दर्शन सिंह ने कहा की बारिश की फुहारों, हरियाली और सतपुड़ा की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ते प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
यह आयोजन फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पचमढ़ी के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक शानदार पहल है। रविवार को आयोजित की गई मेराथन दौड़ के 8वें संस्करण में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया।

पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का दिलाया संकल्प

क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह ने कहा की सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों और जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। “Reduce • Reuse • Recycle” के संदेश के साथ पचमढ़ी को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस अनमोल उपहार को प्लास्टिक मुक्त रखे ये हम सब कि जिम्मेदारी है ।

पचमढ़ी में अधिकारियों के साथ चर्चा

रविवार को पचमढ़ी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुचे सांसद दर्शन सिंह ने वन, विद्युत, राजस्व, छावनी परिषद, शिक्षा विभाग एवं उद्यानिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पचमढ़ी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
पचमढ़ी के समग्र विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं उद्यानिकी को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाओ को किया सम्मानित।

पचमड़ी में रविवार को निजी एवं शासकीय विद्यालयों कि छात्र छात्राओं को कक्षा 10 वी और 12 वी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!