ब्रेकिंग
गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर
देश

रेलवे जनवरी से लागू करेगा नया नियम, अब बिना कैंसिलेशन चार्ज के बदल सकेंगे ट्रेन टिकट की तारीख

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार

नई दिल्ली। यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। भारतीय रेलवे अपने टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि बदल सकेंगे। यह नई सुविधा जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है।

अक्सर यात्रियों की यात्रा योजनाएं अचानक बदल जाती हैं, ऐसे में टिकट कैंसिल कर नई टिकट बुक कराना न केवल झंझट भरा होता है बल्कि उस पर कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता है। मगर अब यात्रियों को इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। वे अपनी पहले से बुक टिकट की तारीख बदलकर नई तारीख पर यात्रा कर सकेंगे, बशर्ते उस दिन ट्रेन में सीट उपलब्ध हो।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस नई सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन कन्फर्म टिकट की गारंटी सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। साथ ही यदि नई तिथि की टिकट का किराया अधिक होगा तो यात्री को केवल किराए का अंतर भुगतान करना होगा

मौजूदा नियम क्या कहते हैं?
वर्तमान में रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहता है तो उसे पुराना टिकट रद्द कराना पड़ता है।

  • ट्रेन के रवाना होने से 48 से 12 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 25% किराया काटा जाता है।

  • 12 से 4 घंटे पहले रद्द करने पर यह शुल्क बढ़ जाता है।

  • और रिज़र्वेशन चार्ट बनने के बाद टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता।

नए नियम लागू होने के बाद यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और यात्रियों को केवल ऑनलाइन टिकट की तारीख बदलने का विकल्प चुनना होगा। यह कदम रेलवे की डिजिटल सेवाओं को और अधिक सहज व यात्री हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है।

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार 

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!