ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
खास खबरे

ममता डरी हुई हैं; उन्हें जितना जोर लगाना है लगाएं, मैं तीनों यात्राएं करूंगा- शाह

नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बंगाल में रथयात्रा निकालने की इजाजत न मिलने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता भाजपा की रथ यात्रा से डरी हुई हैं। मैं अपनी तीनों यात्राएं करूंगा। हम जो कुछ करेंगे वह कानूनी तौर पर होगा। अभी यात्रा की तारीखें बढ़ाई गईं हैं, उन्हें रद्द नहीं किया गया। यात्रा बंगाल के हर हिस्से से होकर गुजरेगी। ममता को जितना जोर लगाना है, लगा लें।

  1. भाजपा अध्यक्ष शाह की यात्रा 7 दिसंबर से कूच बिहार से शुरू होनी थी। यह बंगाल के 24 जिलों से गुजरती। कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के विरोध के बाद अमित शाह की रथ यात्रा निकालने के लिए भाजपा को अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
  2. अमित शाह ने कहा,  ”बंगाल में हमारे कार्यक्रमों से कौमी एकता को कोई खतरा नहीं है। मैंने और मोदीजी ने कई रैलियां और दौरे किए। हमारे वहां जाने से एक भी दंगा नहीं हुआ। वहां के अधिकारी सरकार को खुश करने के लिए तुष्टिकरण का रवैया अपनाते हैं।”
  3. उन्होंने कहा, ”रथ यात्रा और दुर्गा विसर्जन में रोड़े डालना बंगाल सरकार की परंपरा रही है। यहां महिलाओं की स्थिति देश में सबसे दयनीय है। मानव तस्करी के कई गिरोह पकड़े गए। शिक्षा के क्षेत्र में बंगाल में डोनेशन राज चल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता इस तरह के दमन से नहीं डरते हैं।”
  4. भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2019 के चुनाव में बंगाल में जीत दर्ज करेगी। मैं रथ यात्रा के लिए बंगाल जाऊंगा। हम ममता बनर्जी के सामने समर्पण नहीं करेंगे। उनकी ईंट से ईंट बजाएंगे।
  5. भाजपा ने बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कहा था कि पुलिस और राज्य प्रशासन रथ यात्रा निकालने की पार्टी की अर्जियों पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। लिहाजा, कोर्ट इस मामले में निर्देश जारी करे।
  6. इस पर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से कहा कि भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा से बंगाल के जिलों में साम्प्रदायिक तनाव फैल सकता है। वहीं, भाजपा ने जस्टिस तपव्रत चक्रवर्ती की बेंच से कहा था कि हम शांतिपूर्ण यात्राएं निकालेंगे।
  7. हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए कहा कि हम उन 24 जिलों से मिलने वाली रिपोर्ट पर गौर करेंगे जहां से यह रथ यात्रा निकाली जानी है। हाईकोर्ट ने इस पर पूछा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
  8. इस पर भाजपा की तरफ से पेश वकील अनिंद्य मित्रा ने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण यात्रा निकालेगी लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।
  9. 40 दिन तक 294 सीटों कवर करने की योजना

    भाजपा की योजना थी कि शाह की रथ यात्रा के जरिए 40 दिन में 294 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाए। इस यात्रा में तीन एसी बसें होंगी। शुक्रवार को कूच बिहार से, रविवार को काकद्वीप से और 14 दिसंबर को तारापीठ से इन्हें रवाना किए जाने की योजना थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!