ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
छत्‍तीसगढ़

रायपुर : दीप पर्व की तैैयारी में गोबर से बनाये जा रहे है आकर्षक दीये  

नवलोक समाचार, रायपुर।

राज्य के कोरिया जिले के एनआरएलएम बिहान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रख गोबर से आकर्षक दीये बनाये जा रहे हैं। रंग-बिरंगे ये दीये सुंदर एवं किफायती एव मन मोह लेने वाले हैं। समूह द्वारा नवीन तकनीक के माध्यम से बनाये गये इन दीये आय का एक अतिरिक्त साधन प्रदान कर रहे हैै।
दीया निर्माण के इस कार्य में कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड की सरस्वती महिला समूह, तथा बैकुण्ठपुर विकासखण्ड की उन्नती महिला संकुल संगठन ने गोबर का सदुपयोग एक रोचक एवं मनमोहक कलाकृति बनाने के लिए किया है। ये समूह अपने नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में गोबर से सुंदर-सुंदर दीये बना रहीं है।
क्रय करने के इच्छुक इन समूहों से दीये खरीदने के लिए जिला नोडल अधिकारी से मोबाइल नंबर 9340932924 अथवा सोनहत विकासखण्ड की सरस्वती महिला समूह की नोडल अधिकारी सुश्री शिल्पी रानी भट्टाचार्य मोबाइल नंबर 6260281126 तथा बैकुण्ठपुर विकासखण्ड की उन्नती महिला संकुल संगठन की नोडल अधिकारी सुश्री कल्पना देवांगन मोबाइल नंबर 9755824288 से संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!