ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
आसपास

40 दिन में खोले गए सबसे ज्यादा सुकन्या समृद्धि खाते

इंदौर . सफाई में अव्वल आने के बाद इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इंदौर ने 40 दिनों में लगभग 4.50 लाख खाते सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए हैं। ऐसा करने वाला इंदौर देश का पहला संभाग बन गया है। इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने संभागायुक्त राघवेंद्र सिंह और विभागीय संयुक्त संचालक राजेश मेहरा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।
मेहरा ने बताया कि देशभर में अब तक लगभग 14 लाख खाते खोले गए हैं। इंदौर में 80,325, खंडवा में 48,688, झाबुआ में 61,188, बुरहानपुर में 24,400, धार में 1,03,000, खरगोन में 71,821, अालीराजपुर में 54,354 एवं बड़वानी में 2500 यानी संभाग में कुल 4,68,776 लाख से अधिक खातों में राशि जमा कराई जा चुकी है। सुकन्या समृद्धि योजना में 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में खाते खुलवाए जाते हैं। बच्चियों के अभिभावक हर महीने एक निश्चित राशि इस खाते में जमा करते हैं। परिपक्वता की स्थिति में जमा रकम से तीन गुना से अधिक राशि बच्चियों को मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!