ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
Breaking Newsआसपासराज्य

भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलरी कटी

कर्मचारियों के ई अटेंडेंस को लेकर सख्त आदेश के बाद भी कर्मचारियों में सुधार नहीं हो रहा है, लापरवाह कर्मचारी लोकेशन बदल कर ई अटेंडेंस लगा कर सरकार को धोखा दे रहे है।

भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंड

नवलोक समाचार,भोपाल। स्वास्थ्य विभाग के सार्थक ऐप में कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर दूरस्थ स्थानों से अटेंडेंस लगाने का मामला सामने आने के बाद सीएमएचओ भोपाल ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी का वेतन काटने के साथ उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

सीएमएचओ कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान पता चला कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शक्ति गोलाइत द्वारा महीने के लगभग आधे दिनों में कार्यस्थल से दूर रहकर उपस्थिति दर्ज कराई जा रही थी। इतना ही नहीं, कई मौकों पर चेक-आउट भी नहीं किया गया था। मामले को गंभीर मानते हुए सीएमएचओ ने उनकी 15 दिन की सैलरी काटने के आदेश जारी किए हैं।  जांच में यह भी सामने आया कि बांडेड डॉक्टर डॉ. अभिप्शा शर्मा करीब 8.5 किलोमीटर दूर से चेक-इन और चेक-आउट कर उपस्थिति दर्ज कर रही थीं। वहीं, हेमलता मालवीय द्वारा भी लगभग 10 किलोमीटर दूर से अटेंडेंस लगाए जाने की जानकारी मिली।अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद डॉ. अभिप्शा शर्मा और हेमलता मालवीय का एक महीने का वेतन काट दिया गया है। साथ ही दोनों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्थक ऐप के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। न्यूज़ सूत्र – भोपाल टाइम्स

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!