
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात
क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने नगरीय क्षेत्र में सड़क भूमि पूजन सहित समाजिक भवन का किया भूमि पूजन
नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां नगर परिषद सोहागपुर द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत रामगंज वार्ड में खेड़ापति मंदिर के पास लगभग ₹12.30 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज माननीय विधायक विजयपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक विजय पाल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी तथा विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, लोक निर्माण सभापति कविता दीपक साहू, पार्षद गौरव पालीवाल, रविशंकर उइके, आशीष मालवीया, पार्षद प्रतिनिधि वसीम खान सेवानिवृत्त शिक्षक एस एस मंडलोई वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर सिंह यादव,संध्या नागवंशी, निक्की सूर्यवंशी,दशरथ रघुवंशी, संजीव शुक्ला,पूर्व सीएमओ नरेंद्र सिंह रघुवंशी, राजेश शुक्ला, प्रशांत मालवीय, अभिनव पालीवाल, गुड्डा शर्मा,अंकुश जायसवाल, नगर परिषद के सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा , उपयंत्री बृजेश ख़ानोरकर एवं समस्त कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।





