ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
देश

नवजोत सिंह सिद्धू का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- अंबानी की गोद में बैठे हैं पीएम

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार करने पहुंचे पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर बड़ा हमला किया है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने हमें चार गांधी दिए हैं, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। भाजपा ने हमें तीन मोदी दिए हैं। नीरव मोदी, ललित मोदी और अनिल अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी।
‘चौकीदार का कुत्ता भी चोर है’
इससे पहले सिद्धू ने शनिवार को अलवर और भरतपुर में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि ऐसा छक्का मारो कि वसुंधरा राजे और भाजपा राजस्थान से बाहर हो जाए।

सिद्धू ने राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये का विमान 600 करोड़ में कैसे खरीदा गया और 1100 करोड़ रुपये किसकी जेब में डाले गए, ये अंदर की बात है।

सिद्धू ने कहा कि मेड इन इंडिया का नारा देने वाले बुलेट ट्रेन जापान से और बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति चीन से लेकर आए हैं। यहां बेरोजगारों को पकौड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं। चुनाव नहीं ये किसान की जंग है। सरकार 78 लाख टन में से केवल चार लाख टन अनाज उठा पाई है। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई है।
कांग्रेस ने किया सिद्धू का बचाव
कांग्रेस महासचिव बी के हरिप्रसाद ने नवजोत सिंह सिद्धू के “चौकीदार का कुत्ता भी चोर है” बयान का बचाव किया है। हरिप्रसाद ने कहा, “जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, वह इसे पचा नहीं पाए तो उन्होंने खुद को प्रधान सेवक कहा, फिर उन्होंने खुद को प्रधान चौकीदार कहना शुरू कर दिया। उनकी नाक के नीचे एक चोरी हुई है, सिद्धू ने क्या गलत कहा?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!