ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
आसपास

2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी उमाभारती, भोपाल में की घोषणा

भोपाल। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बाद उमाभारती ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उमाभारती ने कहा कि वे अब सिर्फ भगवान राम और गंगा के लिए काम करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही गंगा की पदयात्रा की बात कही है।
शनिवार को उमाभारती ने कहा कि शिवराज सिंह फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, मैं उन्हें पहले बधाई देती हूं। उनहोंने कहा कि- मैं मरते दम तक राजनीति करूंगी, लेकिन डेढ़ साल राम और गंगा के लिए काम करूंगी। इसलिए मैं पार्टी से इसके लिए अनुमति मांगकर 15 जनवरी से गंगा प्रवास करूंगी। डेढ़ साल तक मैं गंगा और राम मंदिर पर फोकस करना चाहती हूं और इसी लिए मैंने फैसला किया है कि इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उमाभारती ने कहा कि भाजपा की सरकार बन रही है। मेरी इच्छा है कि शिवराज प्रचंड बहुमत से जीतें और उनकी सरकार बने। कांग्रेस के लोग मुगालते में है, कांग्रेस का कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर भी नही है। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के समय आपस में लड़ते नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!