ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

सीजनल सब्जियों के भाव मे तेजी से बिगड़ा रसोई का बजट

सब्जी के भाव आसमान पर , 50 के ऊपर बिक रही सीजनल सब्जी, आलू और टमाटर के भाव मे उछाल

नवलोक समाचार। इन दिनों बाजार में सब्जी की आवक कम होने के चलते सब्जी के दामों में तेज़ी बनी हुई है , आम आदमी और गरीब परिवार सब्जी खाने से गुरेज कर रहा है । सब्जियों का राजा आलू इन दिनों 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है बाकी सभी सीजनल सब्जियां 60 और 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बाज़ार में बिक रही है। सब्जी विक्रेता दुकानदारो का कहना है कि बारिश के बाद अब बाजार में सब्जी बहुत कम या रही है जिसके कारण भाव बढ़ गए है।
बता दे कि मध्य प्रदेश भर में इन दिनों आलू टमाटर सहित रोजमर्रा उपयोग में आने वाली प्याज लहसुन और हरी मिर्च के भाव 50 के आसपास पहुच गए है। उधर सीजनल सब्जियों में लौकी , गिल्की , बरवटी , भिंडी , शिमला मिर्च के भाव 80 रुपये किलो पहुच गए है। तो परमल , कद्दू और पालक भी 20 रुपये की पाव बिक रही है , ये हाल होशंगाबाद जिले का ही नही बल्कि भोपाल , इंदौर सहित जबलपुर ओर छिंदवाड़ा का भी है। होशंगाबाद के सोहागपुर तहसील के एक सब्जी व्यापारी बंटी कहार का कहना है कि तेज़ बारिश के कारण आसपास के किसानों की सब्जी की फसल खराब हो गई है अब जो सब्जी यहां आ रही है वह छिंदवाड़ा भोपाल मंडी से आ रही है साथ ही खपत की तुलना में सब्जी की आवक भी आधी से कम होने के कारण भाव मे तेजी आई है । लेकिन नवरात्रि तक सब्जियों के भाव कम होने की संभावना है , बता दे कि सब्जियों में डालने के लिये घर घर मे उपयोग किया जाने वाला आलू अचानक से महंगा हो गया है। आलू के भाव 20 रुपये से सीधे 40 रुपये प्रति किलो तक पहुच गया है , वही टमाटर भी 80 रुपये किलो बिकने के कारण आम आदमी की सब्जी का स्वाद भी कमजोर हो गया है तो बजट बनाकर घर चलाने वालों की रसोंई का बजट बिगड़  गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!