ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

बनखेड़ी निवासी सुगर और राइस मिल मालिक की आधा दर्जन फर्मो पर आयकर के छापे

आयकर विभाग के अधिकारियो का कहना है कि पिछले सालो से लगातार टेक्‍स चोरी सहित बेनामी संपत्ति की जानकारी मिल रही थी.

होशंगाबाद. जिले के बनखेडी से लगे ग्राम ठैनी निवासी माहेश्‍वरी परिवार के सभी उधोगे पर गुरूवार की सुबह से ही सभी 7 फर्मो की मिलो और कार्यलयो पर आयकर की टीम ने छापामार कार्रवाई की है, जिससे क्षेञ के बडे व्‍यापारियो में हड़कंप मच गया है. आयकर अफसरो की टीमें अलसुबह ही इनोवा गाडिय़ों से इन फर्मों पर पहुंच गई थी। यह सभी मिलें बनखेड़ी के मशहूर ठैनी सुगरमिल मालिक माहेश्‍वरी की है। जिन पर इनकम टैक्स की एक दर्जन से अधिक टीमें पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग पिछले कुछ सालो से इन फर्मो पर नजर रख रहा था, जानकारी के चलते विभाग को टेक्‍स चोरी सहित बेनामी संपत्ति की जानकारी मिली थी. जिसके बाद से लगातार मौका देखकर एक साथ सभी 7 ठिकानो पर छापामार कार्रवाई की गई है.

खंगाले गए एक साथ सभी फर्मो के दस्तावेज
टीम ने मिलों के कार्यालयों पर पहुंचकर दस्तावेज खंगालने शुरू किए हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि इस पूरे ग्रुप पर काफी समय से नजर थी। अब देखना हैं कि कितने की टैक्स चोरी निकलती हैं।

इन मिलों पर हुई कार्रवाई
जय गिरराज राइस मिल खापरखेड़ा, राइस मिल शोभापुर, रामदेव शुगर मिल बनखेड़ी, शक्ति शुगर मिल कौडिय़ा, सहित बैतूल और गुजरात बार्डर पर स्थित शुगर मिल, पिपरिया में श्रीजी एग्रो, श्रीनाथ ट्रेडर्स जो की अनाज का काम करती हैं। इन जगहों पर छापा पड़ा।
टीम के साथ पहुंचा पुलिस बल
बता दें आयकर की टीम इनोवा गाडिय़ों से छापा मारने के लिए एक ही समय में अलग-अलग जगहों पर पहुंची थी। टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे। टीम ने कार्यालय पहुंचते ही अंदर से गेट बंद कर कार्रवाई शुरू ही। बता दें कि आयकर विभाग की कार्रवाई से कई बडे व्‍यापारी अपनी दुकान और कार्यालय बंद कर नदारद हो गए है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!