ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
खास खबरे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी 16 नवंबर को देवरी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

सागर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान आगामी 16 नवंबर शुक्रवार को सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभा के आयोजन के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी को समन्वयक तथा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभुसिंह ठाकुर को सभा का प्रभारी बनाया गया है। उक्त दोनों ही पदाधिकारी कल रविवार 11 नवंबर को देवरी पहुंचकर सभा की तैयारी के संबंध में स्थानीय कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी आगामी 16 नवंबर शुक्रवार को प्रदेश के देवरी, बरघाट, मंडला और शहडोल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जा रही जनसभा को संबोधित करने के लिए दोपहर 12:00 बजे विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे तथा सभा के पश्चात शेष 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हो जाएंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी की देवरी में आयोजित की जा रही चुनावी आमसभा को सफल बनाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी को समन्वयक तथा प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर को आमसभा का प्रभारी बनाया गया है। उक्त दोनों ही पदाधिकारी कल रविवार 11 नवंबर को दोपहर 02 बजे देवरी पहुंचकर स्थानीय कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे तथा आमसभा को सफल बनाने के लिए आयोजन संबंधी तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। माननीय श्री राहुल गांधी जी की आमसभा को सफल बनाने के लिए आयोजित की जा रही इस महत्वपूर्ण बैठक में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं तथा कांग्रेसजनों से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!