ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
राज्यवायरल न्यूज़

लॉक डाउन में फंसे साधु ने उत्तर प्रदेश जाने की लगाई गुहार

लॉक डाउन में फसे निर्मोही अखाड़ा के साधु ,उप्र पहुँचने के लिए लगाई प्रशासन गुहार

नवलोक समाचार,रायसेन। जिले की उदयपुरा तहसील के नर्मदाघाट बोरास में निर्मोही आखडे के साधु संत लॉक डाउन में फसे गए है, फतेहपुर यूपी के सभी साधुओं सहित नागा संत दयाराम ने शासन से लगाई गुहार लगाकर उन्हें अब उनके मूल ठिकाने तक पहुचाने की याचना की है।
बता दे कि नर्मदा परिक्रमा के लिये निकले साधु अब नर्मदा के जल में आसन बनाकर रह रहे है । जिनका ख्याल स्थानीय लोग पूरी तरह रख रहे है , जिसके चलते लोगो द्वारा साधुओं को भोजन आदि के लिये खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के नर्मदाघाट बोरास में नर्मदा के बीचों बीच बहते जल में अपना आसान लगाकर निर्मोही अखाड़े के साधुओं ने डेरा जमाया हुआ है। मूलतः फतेहपुर उत्तर प्रदेश के नागा सन्त दयाराम लॉक डाउन के चलते फस गए है, जो की नर्मदा परिक्रमा के लिये निकले हुए थे साधु दयाराम अब उत्तर प्रदेश जाना चाहते है । कुछ दिनों से ग्रामीणों लोगो द्वारा उनकी भोजन एवं आर्थिक मदद की जा रही हैं । संत दयाराम ने अब शासन प्रशासन से मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई हैं । कि उन्हें भी उत्तर प्रदेश तक छोड़ने की व्यवस्था की जाए। नागासन्त दयाराम जी के पास आर्थिक व्यवस्था भी नही हैं । वे कई दिनों से नर्मदा घाट बोरास में नर्मदा किनारे फसे हुए है। संकल्प संस्था द्वारा एवं ग्राम पंचायत बोरास द्वारा खाद्य सामग्री आदि का सहयोग किया जा रहा हैं । लेकिन अब उन्हें कोरोना संकट से भयतीत होकर निर्मोही आखडे के ये साधु अपने स्थान फतेहपुर उत्तर प्रदेश जाना है, साधुओं को उनके स्थान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले तक पहुचाने की व्यवस्था को लेकर हमारे प्रतिनिधि ने जब उदयपुरा तहसीलदार अवधेश यादव से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि

अभी तक 17 लोगो की सूची वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजी है, शीघ्र ही इनको फतेहपुर भिजवाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। रिपोट – राजेश रजक रायसेन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!