ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

नए साल में कड़ाके की ठंड से मिली राहत, भोपाल में रात और दिन का पारा चढ़ा

भोपाल. नए साल के दूसरे दिन शहरवासियों को दिन में ठंड से राहत मिली। हवा का रुख बदलने से दिन के तापमान में 2.8 डिग्री का इजाफा हुआ। लगातार 18 दिन पड़ी कड़ाके की ठंड और पाले का असर सब्जियों पर भी पड़ा। नए साल की पहली रात के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़त रही।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि मिल रहे ट्रेंड के मुताबिक दिन और रात के तापमान धीरे- धीरे इजाफा होगा। दिन का तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यह 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। हवा का रुख बदलकर दक्षिणी हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ा। वहीं, रात का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। चार- पांच दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कश्मीर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरेगा तो 6 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।

ग्वालियर में बढ़ा दिन और रात का तापमान
हवा की रफ्तार धीमी होने, तेज धूप निकलने और मप्र व विदर्भ के ऊपर प्रतिचक्रवात बनने के कारण मंगलवार को दिन व रात का तापमान बढ़ गया। हालांकि कड़ाके की सर्दी से अभी भी राहत नहीं मिल सकी है। मंगलवार को सुबह 5 बजे से लेकर 9 बजे तक 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

फिर बदला समय: स्कूल सुबह 9.30 बजे से लगेंगे
सुबह शीतलहर की वजह से स्कूलों के समय में दूसरी बार बदलाव कर दिया गया है। एक सप्ताह पहले स्कूलों का समय 9 बजे किया गया था। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय से जारी किए गए आदेश के अनुसार अब सुबह 9.30 बजे से पहले कोई भी स्कूल संचालित नहीं किया जाएगा। यह आदेश शीत लहर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव के चलते जारी किया गया है।

पाले और ठंड से फूल मुरझा गए
नबीबाग स्थित फल अनुसंधान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. एमएस परिहार ने बताया कि प्रदेश के तापमान लगातार कम रहने से पाला पड़ गया। इससे फूल मुरझा गए। इस वजह से फल बनने की प्रक्रिया थम गई। बैगन, पत्ता गोभी, फूल गोभी, हरा धनिया, हरी मिर्च, हरी मटर, आलू की फसल पर ज्यादा असर पड़ा। अगले हफ्ते से सब्जी की आवक और कम हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!