ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

नहीं रहे 111 वर्षीय लिंगायत धर्मगुरू और सिद्धगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामी

बेंगलुरु, एएनआइ। लिंगायत समुदाय के धर्मगुरू और कर्नाटक के तुमकुरू स्थित सिद्धगंगा मठ के महंत श्री शिवकुमार स्वामी ( Shivakumara Swamiji) का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

स्वामी जी के निधन की सूचना देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, स्वामी जी का 11.44 मिनट पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर बाद साढ़े चार बजे होगा।’
महंत श्री शिवकुमार स्वामी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, ‘वे जीवित भगवान थे, देश के लिए उनकी सेवा का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता। उनका निधन देश के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक क्षेत्र के लिए भारी क्षति है।’

तीन दिन का शोक और एक दिन की छुट्टी घोषित
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने धर्मगुरू के निधन पर प्रदेश में तीन का राजकीय शोक घोषित किया है, जिसमें से एक दिन की छुट्टी भी शामिल है। सरकार ने ये आदेश प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों के लिए जारी किए हैं।
PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक जताया
महंत श्री शिवकुमार स्वामी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘महंत श्री शिवकुमार स्वामी जी लोगों के लिए जीये, विशेष रूप से गरीब और कमजोर लोगों के लिए। उन्होंने खुद को गरीबी, भुखमरी और सामाजिक अन्याय जैसी बीमारियों को कम करने के लिए समर्पित किया।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!