ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
राज्य

होशंगाबाद जिले के किसानो से अपील नरवाई को जलाए नही बल्कि भूसा बनायें

होशंगाबाद. सहायक कृषि यंत्री पवारखेड़ा होशंगाबाद ने जिले के किसानो से अपील की है कि वे नरवाई को जलाए नही बल्कि भूसा बनायें। उन्होंने बताया है कि प्राय: किसान समय एवं श्रम की बचत हेतु गेहूं फसल की कटाई कम्बाईन हार्वेस्टर से करा लेते हैं। कम्बाईन हार्वेस्टर के संचालक व्यवसायिक दृष्टिकोण रखते हुए खेत में गेहूं की खड़ी फसल को बाल से 4 इंच से 6 इंच की कटाई कर गेहूं का दाना निकाल देते हैं किन्तु 10 से 12 इंच का डंठल जिसे नरवाई कहते हैं खेत में ही खड़ा छोड़ देते हैं, जिसे किसान भाई इस भीषण तपती गर्मी में आग लगाकर जला देते हैं। नरवाई की आग से भीषण दुर्घटना के साथ-साथ निम्नानुसार हानिया होती है। जिनमें मुख्य रूप से भूमि की उपरी परत जलकर कड़ी हो जाती है जिससे जमीन की जलधारण क्षमता कम हो जाती है तथा फसल जल्दी सूख जाती है। भूमि में उपस्थित सूक्ष्म जीव जो हमारी फसल के लिए लाभदाई होते है जलकर नष्ट हो जाते है जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। खेत की सीमा पर लगे पेड़ पौधे भी जलकर नष्ट हो जाते है जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है। खेत की आग कभी-कभी पास के कच्चे घरो को भी जला देती है जिससे जन एवं धन की हानि होती है। नरवाई की आग से पशुओं का चारा तथा पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो जाते है जिससे हमारी जैव विवधिता समाप्त हो रही है।

किसानो से कहा गया है कि वे नरवाई को आग से जलाकर नष्ट न करें अपितु स्टारीपर का उपयोग कर नरवाई से भूसा बनायें तथा उसी भूसे की कीमत से खेत बनाने हेतु रिवर्सिवल प्लाऊ एवं रोटावेटर से ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई करें ताकि जमीन की जल धारण क्षमता बढ़ाकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!