ब्रेकिंग
Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह...
क्राइम अलर्ट

आईएस से जुड़े होने के शक में 9 संदिग्ध गिरफ्तार, छापेमारी में एसिड-पाउडर मिला

औरंगाबाद. महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड (एटीएस) ने ठाणे के मुंब्रा से चार और औरंगाबाद से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। एटीएस ने दावा किया है कि ये सभी बेंगलुरु के संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य हैं और आईएस मॉड्यूल पर काम कर रहे थे। मंगलवार देर रात पांच ठिकानों पर हुई छापेमारी में इनके कब्जे से एसिड, केमिकल, पाउडर और धारदार हथियार मिले।
एटीएस के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले महाराष्ट्र में स्लीपर सेल के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संदिग्धों की गतिविधियों पर बारीकी से निगाह रखी गई। इसके बाद 12 टीमें बनाकर छापे डाले गए।

आईएस से ट्रेनिंग लेने का शक

एटीएस को शक है कि सभी संदिग्धों ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएस से प्रशिक्षण लिया है। सभी पढ़े-लिखे और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एटीएस टीम ने उनके और परिजनों के मोबाइल फोन, सिम कार्ड और लैपटॉप भी जब्त कर लिए हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पीएफआई की औरंगाबाद शाखा से जुड़े मोहम्मद मजहर शेख, मोहसीन खान, फहाद शाह और तकी को मुंब्रा से पकड़ा गया। वहीं, औरंगाबाद से मोहम्मद मोहसिन, सिराज खान, सिराजुल्लाह खान, उसके 2 सालों सरफराज और मोहम्मद तकीउल्लाह को गिरफ्तारी हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!