ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

बुधनी में चल रहे जुऐं के फड़, सटट्े, शराब और गांजा बेचने वाले माफिया को किसका संरक्षण है- अरूण यादव, ने षिवराज से मांगा जवाब

नसरूल्लागंज/21 नवम्बर 2018 / बुधनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याषी अरूण यादव ने आज बुधवार को उंचाखेडा, जलाखेडा, होलीपुरा, पांडाडो और क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी षिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हर दिन औसतन चार-पांच से अधिक और 14 वर्षो में 21 हजार घोषणाऐं की है। जो सिर्फ शब्दों मे रह कर अमल मे नही आ पाई। कहा जा रहा है मध्यप्रदेष स्वर्णिम मध्यप्रदेष बन चुका हेै किंतु यदि कोई भी व्यक्ति सिर्फ षिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में ही आ कर देख ले तो उसे अंदाजा लग जाएगा कि स्वर्णिम मध्यप्रदेष नही, सिर्फ एक परिवार हुआ है। यदि यह गलत है तो षिवराज बताऐं कि बुधनी में चल रहे जुऐं के फड़, सटटे, शराब और गांजा बेचने वाले माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ उन्हें कानून से शासित करने वाला पुलिस महकमा किसके निर्देष पर कार्यवाही करने में भयभीत है?
श्री यादव ने कहा कि षिवराजसिंह भोली सूरत बनाकर यह साबित करने की कोषिष करते है कि उनसे बडा ईमानदार नेता समुचे देष में कोई नही है जबकि हकीकत यह है कि उनका परिवार व्यापम, डंपर घोटाले, रेत के अवैध उत्खनन और राजधानी भोपाल की बहुचर्चित घोटालेबाज गृहनिर्माण समिति रोहित गृह निर्माण समिति के घपलों में पूरी तरह शामिल है। मध्यप्रदेष के राजनैतिक इतिहास में यह पहला अवसर है कि किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी पत्नि सहित उन पर जिला न्यायालय के निर्देष पर एफ0आर0आई0 दर्ज हुई हो । पिछले 14 वर्षो में मुख्यमंत्री सहित लगभग 2 दर्जन मंत्रियों के खिलाफ प्रामाणिक सबूतों के आधार पर प्रारंभिक जांचोपरांत एफआरआई दर्ज हुई हो जिसे राजनैतिक दबाव के बाद लोकायुक्त संगठन ने क्लीन चिट भी जारी कर दी हो, ऐसा क्यो और किस लिये हुआ ? कांग्रेस सरकार में आने के बाद इन सभी घोटालों और भ्रष्टाचारों की फाईल पुनः खोलेगी।
श्री यादव ने इस चुनाव में प्रदेष में विकास बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई को प्रमुख राजनैतिक मुददा बताते हुए कहा कि अपने द्वारा किये गये 176 घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार की पोल खुल जाने के बाद भाजपा अब मुददों से हट कर भटकाव की राजनीति प्रारंभ कर चुकी है। जिसे प्रदेष की जागरूक जनता भी भली-भांति समझ रही है और आने वाला कल इस प्रदेष में बदलाव की नीवं स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!