ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
देश

प्रवर्तन निदेशालय के छापों पर बोले वाड्रा- मैं देश छोड़कर नहीं भागूंगा

नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को अपने करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों को राजनीतिक साजिश करार दिया। वाड्रा ने कहा कि वे देश छोड़कर नहीं भागेंगे, लेकिन उनके ऊपर की जा रही जांच पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी होनी चाहिए।

ब्लैकमेल के लिए नहीं होने दूंगा नाम का इस्तेमाल
न्यूज एजेंसी से बातचीत में वाड्रा ने कहा, “मैं अपने नाम को किसी भी तरह के ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल नहीं होने दूंगा। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। मैं हमेशा जांच एजेंसी के साथ पूरी तरह सहयोग करूंगा। मैं कानून से ऊपर नहीं, लेकिन कोई भी मेरी प्रॉपर्टी में अचानक नहीं घुस सकता।”

दरअसल, पिछले हफ्ते ईडी की एक टीम वाड्रा के दिल्ली स्थित ऑफिस में घुस गई थी। अफसरों के मुताबिक, यह कार्रवाई रक्षा सौदे में कमीशन से जुड़े मामले में की गई। इसके अलावा वाड्रा के दो दोस्तों के घर में भी राजस्थान के एक जमीन घोटाले को लेकर छापा मारा गया। वाड्रा की लीगल टीम ने इसे उन्हें फंसाने की चाल बताया था।

वाड्रा का आरोप है कि जांच एजेंसी उनके घर और ऑफिस में बिना किसी इजाजत और सर्च वारंट के घुस आईं। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा- “मुझ पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं। मैं हर एक नोटिस का जवाब दूंगा। लेकिन जांच एजेंसियों की वजह मेरा परिवार परेशान है। मेरी मां तीन दिन से अस्पताल में हैं। बच्चे डरे हैं। हम साफ हैं इसलिए हम डरें हैं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!