ब्रेकिंग
Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा
स्वास्थ

टाट पट्टी बाखल घटना को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने डॉक्टरों से मांगी माफ़ी

नवलोक समाचार ,इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन सख्य हो गया है, लेकिन इंदौर के सिलावट पुरा टाट पट्टी बाखल में लोगो द्वारा डॉक्टरों के साथ अभद्रता की गई थी । जिसको लेकर अब पूर्व की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे तुलसी सिलावट ने घटना की निदा करते हुए डॉक्टरों से माफी मांगी है। साथ ही तुलसी सिलावट ने इंदौर में आज कोरोना के खिलाफ संयुक्त रूप से सभी को मिलकर लड़ने की अपील की। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट ने आज इंदौर में कोरोना से जंग लड़ रहे कर्मवीर डॅक्टर्स से माफी मांगी जिन पर बुधवार को शहर के टाटपट्टी बाखल में असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता सिलावट ने कहा कि इंदौर में जो हुआ उसकी मैं कड़ी भर्त्सना करते हुए धरती पर भगवान के रूप डॅक्टर्स से माफी मांगता हूं।डाॅक्टर्स पर हुए हमले से नाराज सिलावट ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी को मिलकर कोरोना को हराना है और इसके लिए सभी डाॅक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी कोरोना वारियर्स का सहयोग करना चाहिए। इंदौर कलेक्टर के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने उन निजी अस्पतालों पर निशाना साधा है जो संकट की इस घड़ी में आम आदमी का इलाज नहीं कर रहे हैं और उन्हें कोरोना संदिग्ध मानकर इलाज के लिए शासकीय अस्पतालों में भेज रहे हैं।
वहीं सिलावट ने कहा कि मेरी बात इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से हुई है और उनसे मैंने कहा कि जो निजी अस्पताल आपात स्थिति में सहयोग नहीं कर रहे हैं उन पर शिकंजा कसा जाए क्योकि कोरोना वायरस के नाम पर निजी अस्पतालों का फीडबैक ठीक नहीं आ रहा है। वहीं सिलावट ने ये भी कहा कि परसो उनकी बात प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से हुई थी और मैने उनसे कहा था कि शहर में लाॅकडाउन का पालन सख्ती से करवाया जाए और साथ ही शहर की सभी सीमाओं को सील कर, अर्धसैनिक बल को लगाया जाए। वहीं उन्होंने सीएम से केंद्र सरकार के 50 लाख की बीमा राशि के अलावा राज्य सरकार  द्वारा अतिरिक्त 50 लाख रूपये के इंश्योरेंस की बात कर प्रभावितों को 2 लाख रूपये की राशि की बात भी की है। इसके साथ ही कोरोना वारियर्स की सुरक्षा को लेकर भी उनकी बात मुख्यमंत्री से हुई है। इंदौर में सिलावट ने ये भी कहा कि पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है ऐसे में हमें कोरोना से जीतना है तो संयुक्त रूप से लड़ना होगा। साभार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!