ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपासखास खबरे

स्व-सहायता समूहों को ऋण वितरण कार्यक्रम आज  

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
होशंगाबाद । गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत 20 सितम्बर को मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष  में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा।  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार ) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
                   जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों में  ऋण वितरण कार्यक्रम/क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जायेगा ।कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा जा सकेगा। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने स्व सहायता समूह को  ऋण वितरण कार्यक्रम के सफल  क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश  सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मनोज सरियाम  ने बताया है कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीडी एमपी चैनल के माध्यम से देखा जा सकेगा ,साथ ही कार्यक्रम लाईव प्रसारण लिंकhttps://webcast.gov.in/mp/cmevents/  के माध्यम से भी देखा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!