ब्रेकिंग
एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात
खास खबरे

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। शिवराज ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए जनमत का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मप्र में यह दूसरी बार है जब प्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला, लेकिन संख्या बल में वह पीछे रही। सीएम ने कहा हम संख्या बल का सम्मान करते हैं। इसके बाद से राज्यपाल के पास इस्तीफा देने पहुंचे। अब यह साफ हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

राजभवन से बाहर आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मैं मुक्त हूं, मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया है। हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिला और वोट भी जमकर मिले। मैंने कमलनाथ को जीत की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां कही- ना हार में, ना जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पर पर जो भी मिले, ये भी सही वो भी सही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!