ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
क्राइम अलर्ट

उत्तर-पूर्वी हवाओं ने कराया कंपकपी का अहसास, आज रात पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी

भोपाल। उत्तर-पूर्व से आने वाली सर्द हवाओं ने राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कंपकपी का अहसास करा दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की रात को तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पारा 10 डिग्री पर जा सकता है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
राजधानी में गुरुवार शाम से चलना शुरू हुई ठंडी हवाओं का असर शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के सर्द होने की सबसे बड़ी वजह हवाओं का रुख बदलना है। बुधवार तक हवाओं का रुख दक्षिण- पूर्व था। लेकिन गुरुवार को यह बदलकर उत्तर- पूर्व हो गया। हवा की गति भी अधिकतम 8 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 12 किमी प्रति घंटा तक पहुंच। रात में हवा की गति 22 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। इससे ठंड का अहसास और बढ़ गया।

ऐसा ही रहेगा मौसम: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन तक शहर का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड बढ़ने की वजह बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बनना है। मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार उड़ीसा और तेलंगाना में झारखंड से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन फैली हुई है । जम्मू-कश्मीर का पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। बर्फबारी के बाद वहां से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आने की संभावना है।

आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम में ऐसी ही ठिठुरन बनी रहेगी। रात में सर्द हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि अगले हफ्ते दिन के तापमान में थोड़ा इजाफा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!