ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
क्राइम अलर्टदेश

बुलंदशहर हिंसा / इंस्पेक्टर सुबोध के सिर में कुल्हाड़ी मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर. इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को एक और आरोपी कलुआ को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रशांत नट के साथ कलुवा भी इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या में शामिल था। उसने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था। पुलिस कलुआ से पूछताछ कर रही है।
बीते साल 3 दिसंबर को स्याना कोतवाली इलाके के चिंगरावठी गांव में गोकशी के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसमें स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने अब तक इस कांड में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रशांत नट भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, प्रशांत ने ही इंस्पेक्टर को गोली मारी थी।

एसएसपी चौधरी ने बताया कि कलुआ के बुलंदशहर के एक गांव में मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय अदालत घटना में फरार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है। उत्तरप्रदेश एसआईटी भी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!