ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

पुलिस की सर्जरी / 16 आईपीएस का तबादला, चार एडीजी का कामकाज बदला

भोपाल.राज्य सरकार ने गुरुवार को चार एडीजी के कामकाज में फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। डीआईजी बालाघाट रेंज इरशाद वली को डीआईजी भोपाल बनाया गया है। वर्तमान डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी को पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। इसी तरह चंबल आईजी संतोष कुमार सिंह के स्थान पर आईजी एसएएफ, ग्वालियर योगेश देशमुख को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इरशाद को भोपाल डीआईजी पदस्थ करने में एडीजी ईओडब्ल्यू एसएम अफजल की अहम भूमिका मानी जा रही है। इरशाद उनके रिश्तेदार भी हैं। उनकी पदस्थापना में स्थानीय मंत्री ने भी सहमति दी है। वहीं, एडीजी एसडब्ल्यू नकवी को एडीजी प्रशासन पदस्थ किया गया है। नकवी कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार में भोपाल में एएसपी और एसपी भी रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी हैं। चंबल आईजी संतोष सिंह को बीजेपी सांसद नरेंद्र सिंह तोमर का करीबी माना जाता है, जिस कारण से उन्हें हटाया गया है।

भूरिया को बनाया सहायक परिवहन आयुक्त : मप्र पुलिस अकादमी भौंरी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण संदीप भूरिया की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं। उन्हें सहायक परिवहन आयुक्त प्रशिक्षण बनाया गया है। संदीप कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया के बड़े बेटे हैं। लंबे समय से वे लूप लाइन में थे।

भोपाल डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी पीएचक्यू में पदस्थ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!