ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

मतदाता आभार रैली मैं उमड़ा जनसैलाब

राजू प्रजापति मो
9926536689
Prajapatiraju 71@gamli.com

भेल भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के विजय श्री होने के बाद उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए घर घर जाकर हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। जिसका शुभारंभ वार्ड क्रमांक 56 के पंचवटी मार्केट से हुआ वहां से बरखेड़ा पठानी अवधपुरी युगांतर गोपाल नगर बालाजी नगर 40 क्वार्टर 60 क्वार्टर के बाद आनंद नगर चौराहे पर 71 किलो के एक ही लड्डू से श्रीमती कृष्णा गौर को तोला गया इसके अलावा अन्य दो स्थानों पर बालाजी नगर वह अवधपुरी पर फलों से तोला गया भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ भाजपा के पदाधिकारी इस रैली में मुख्य रूप से उपस्थित थे ।जिनमें कैलाश मिश्रा पार्षद वार्ड क्रमांक 56 भाजपा अवधपुरी मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह लोधी उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति वार्ड क्रमांक 61 पार्षद श्रीमती दया कथौरिया सरदार कथौरिया संजय शिवनानी कन्हैया लाल साहू आदि उपस्थित थे बालाजी नगर में मंडल उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति के नेतृत्व में फलों से विधायक श्रीमती कृष्णा गौर को तुला दान किया गया जिसमें भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे और उनका पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया रैली के शुभारंभ से लेकर समापन तक वाहनों के काफिले के साथ विभिन्न मार्गों से कृष्णा गौर का लोगों ने जोरदार स्वागत किया श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि मैंने चुनाव में जो वादे किए थे। वे पूर्ण होंगे भले ही हमारी सरकार ना बनी हो लेकिन मैं हरसंभव हर वक्त आपके साथ हूं मेरे घर के द्वार सदैव आपके लिए खुले हैं ।मे विधायक के रूप में नहीं आपकी बेटी बहू के रूप में सेवा भाव के लिए आप सब के बीच उपस्थित हुई हुं॥आपने जो मुझे आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!