ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
देश

उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले, आरएसएस के एजेंडे पर चल रही सरकार

पटना। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने इसका आधिकारिक एेलान करते हुए पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की जनता से किया वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सूबे को स्पेशल पैकेज देने का वादा किया था जो पूरा नहीं किया। बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया। शीट शेयरिंग पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कम सीट देकर हमें कमजोर करने की कोशिश की गई। उकेले लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि एनडीए को छोड़कर बाकी सभी विकल्प खुले हैं।
आरएसएस के एजेंडे पर चल रही सरकार
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार अपने नहीं आरएसएस के एजेंडे पर चल रही है।पिछले विधानसभा चुनाव में आरएसएस प्रमुख के बयान ने नकारात्मक असर डाला। यूनीवर्सटी तक में संघ से जुड़े लोगों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आने के बाद यूनीवर्सटी नहीं डिपार्टमेंट वाइस वैकेंसी निकाली गई। जिससे ओबीसी वर्ग की हकमारी बड़े पैमाने पर हुई। कई मुद्दों पर कोर्ट का हवाला देकर सरकार ने अपना पल्ला झाड़ा।
उपेंद्र कुशवाहा ने कैबिनेट मंत्रिमंडल से अपने मंत्रिपद का इस्तीफा पीएम मोदी कार्यालय को भेज दिया है। अब वे एनडीए से भी अलग होने की आधिकारिक घोषणा करेंगे। कहा जा रहा है कि उसके बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और आज शाम चार बजे महागठबंधन की हो रही बैठक में भी शिरकत कर सकते हैं।
बिहार की नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प पर करेंगे काम

संसद के शीतकालीन सत्र के एक दिन पहले ख़ासकर चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतज़ार किए बिना मंत्री पद से इस्तीफ़ा देकर कुशवाहा ने निश्चित रूप से इस बात का संकेत दिया है कि बिहार के विधानसभा चुनावों में वो अब बिहार की नीतीश कुमार की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के अपने लक्ष्य पर काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!