ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

कोरोना नियंत्रण के लिये राज्य-स्तरीय टेक्निकल एडवायजरी कमेटी गठित

नवलोक समाचार भोपाल।
राज्य शासन ने नोवल कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए राज्य-स्तरीय टेक्निकल एडवायजरी कमेटी का गठन किया है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी कोरोना पर नियंत्रण के लिये कार्य-योजना तैयार करेगी। साथ ही, प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार सर्विलेंस, सैम्पल कलेक्शन, क्लीनिकल मैनेजमेंट, आईसोलेशन, क्वारेंटाइन और गाइडलाइन्स इत्यादि तैयार कर जारी करने तथा इसके लिये टीमों के गठन की कार्यवाही करेगी। कमेटी प्रतिदिन की स्थिति का विश्लेषण कर की गई कार्यवाही का प्रगति विवरण अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को प्रस्तुत करेगी।
कमेटी में विभागाध्यक्ष प्रिवेन्टिव एवं सोशल मेडिसिन गाँधी मेडिकल कॉलेज भोपाल डॉ. दिनेश कुमार पाल, विभागाध्यक्ष पल्मोनरी मेडिसिन गाँधी मेडिकल कॉलेज डॉ. लोकेन्द्र दवे, विभागाध्यक्ष माइक्रो बॉयोलॉजी एम्स भोपाल, डॉ. देवाशीष विश्वास, उप संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रज्ञा तिवारी, सहायक प्राध्यापक मेडिसिन डिपार्टमेंट एम्स भोपाल डॉ. अभिजीत पाखरे, सहायक प्राध्यापक कम्यूनिटी मेडिसिन एम्स भोपाल डॉ. सागर खडंगा और कलेक्टर विदिशा डॉ. पंकज जैन को सदस्य मनोनीत किया गया है। अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. संतोष शुक्ला को कमेटी का समन्वयक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!