ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
Breaking Newsआसपासराज्यवायरल न्यूज़

Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत

लगातार शिकायते सामने आने के बाद भी राजस्व अधिकारियो द्वारा अब तक नहीं की गईं कार्यवाई, रिश्वत लेने के बाद जब काम नहीं किया, तो पीड़ित नें जनसुनबाई में की शिकायत।

नवलोक समाचार, सोहागपुर।  यहां राजस्व विभाग में पदस्थ आर आई गुलाब उइके से क्षेत्र के लोग परेशान है, अब जन सुनवाई में आर आई उइके द्वारा सीमांकन के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सामने आए लिखित आवेदन में पीड़ित ने दावा किया है कि सीमांकन कराने के लिए उससे 20 हजार रुपये लिए गए, लेकिन इसके बावजूद आज तक काम नहीं किया ।  बता दे की जनसुनवाई के दौरान गाँधी वार्ड निवासी प्रहलाद सिंह गड़वाल ने शिकायत की है की ग्राम मंगरिया स्थित अपनी जमीन के सीमांकन के लिए लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था, आरोप है कि संबंधित आरआई (राजस्व निरीक्षक) द्वारा पहले आपत्ति लगाकर आवेदन निरस्त किया गया, जिसके बाद दोबारा प्रक्रिया शुरू कराई गई। पीड़ित का कहना है कि 22 मार्च 2026 को सीमांकन की प्रक्रिया तो शुरू हुई, लेकिन इसके बाद आरआई गुलाब सिंह उईके द्वारा 20 हजार रुपये की मांग की गई। मजबूरी में राशि देने के बाद भी न तो सीमांकन की विधिवत कार्रवाई पूरी की गई और न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराया गया।

राजस्व निरिक्षक 

सबसे गंभीर आरोप यह है कि मौके पर सीमांकन करते समय सही तरीके से निशान नहीं लगाए गए और जमीन के एक हिस्से को दबा दिया गया। पीड़ित ने यह भी कहा कि अब तक उसे फील्ड बुक या नक्शे की कोई प्रति नहीं दी गई है।

इस पूरे मामले में पीड़ित ने जनसुनवाई केंद्र और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से न्याय की गुहार लगाई है। आर आई उइके से पीड़ित अन्य लोगों द्वारा भी पूर्व में शिकायते की गईं है लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गईं जिससे आर आई गुलाब उइके के हौसले बुलंद है। जन सुनवाई के दौरान अब रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगने के बाद प्रशासनिक अधिकारियो से कार्यवाई की उम्मीद है। आर आई की कार्यशैली को लेकर जिला कलेक्टर से भी स्थानीय लोग मुलाक़ात कर शिकायत करेंगे।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!