ब्रेकिंग
त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह
Breaking Newsग्रामीण ख़बरजिला

सीईओ जिला पंचायत ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री सोजान सिंह रावत ने जनपद केसला की ग्राम पंचायत मोरपानी में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने मोरपानी के गांव मरयरपुरा में घुमक्कड़ जनजाति के परिवारों से पत्थर से तराशे गए सिलबट्टे मूर्तियां को लेकर वार्तालाप भी किया। इसके बाद उन्होने विस्थापित ग्राम नया साकई में अमृत सरोवर निर्माण का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से  कोदो कुटकी लगाने को लेकर रूबरू चर्चा की।   सीईओ जिला पंचायत ने केसला के सिलवानी ग्राम पंचायत में बोरखेड़ा अमृत सरोवर नंदन फलोद्यान हितग्राहियों से भी चर्चा की। इसके पश्चात ग्राम पंचायत डांडीवाड़ा में अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास , खेत तालाब शेड निर्माण कार्यो निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी आवास श्री शैलेश ऊके,  कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री एस के मिर्धा , सहायक यंत्री केसला श्री राहुल उईके, पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!