ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

चरित्र पर संदेह को लेकर हुए झगड़े में पति के गले पर कुल्हाड़ी से वार करके भागी पत्नी, मौत

भोपाल . नजीराबाद थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में गले पर कुल्हाड़ी से वार कर एक महिला ने अपने पति का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद वह भाग निकली। नजीराबाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। इस वारदात के वक्त उसकी नाबालिग बेटी कमरे में मौजूद थी। पुलिस को शक है कि चरित्र पर शक होने के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
एसडीओपी संजीव पाठक के मुताबिक ग्राम चंदपुरा निवासी 40 वर्षीय सौनाथ सिंह गुर्जर किसान थे। सौनाथ अपनी 35 वर्षीय पत्नी भूली बाई और आठ साल की बेटी के साथ रहते थे। मंगलवार रात 11 बजे दंपती के बीच बहस शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

इसी बीच भूली बाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति के गले पर ताबड़तोड़ तीन-चार वार कर दिए। खून से लथपथ पति को तड़पता छोड़कर वह घर से भाग निकली। रोते हुए उसकी आठ साल की बच्ची कुछ दूर पर रहने वाले चाचा लक्ष्मण के पास पहुंची और पूरा वाकया बताया। लक्ष्मण ने ये सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस के मुताबिक शुरूआती पड़ताल में पता चला है कि सौनाथ और भूली बाई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। चरित्र पर शक इस विवाद की मूल वजह रहती थी। पुलिस का अंदाजा है कि इसी बात पर मंगलवार रात भी दोनों में विवाद बढ़ गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!