ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsशिक्षा

वरिष्ठ व्याख्याता को बनाया सहायक केंद्र अध्यक्ष और शिक्षक को बना दिया बाबू


शासकीय हाई स्कूल पथरौटा का मामला
सीसीटीवी कैमरे बंद
नवलोक समाचार,नर्मदापुरम।
जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं , लेकिन कई स्कूलों ने नियम को ताक में रख लापरवाही की है। ऐसा ही एक मामला हाई स्कूल पथरौटा का सामने आया है। इस मामले में पथरौटा और आसपास गांव के लोगों ने शिक्षा विभाग को स्पीड पोस्ट से एक पत्र भी भेजा है , जिसमें इस स्कूल को लेकर अनियमितता के आरोप लगाए हैं। इस स्कूल में आयुध नगर एवं शासकीय आयुध निर्माणी उच्चतर विद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे हैं । यहां अव्यवस्थाओं का आलम है।  सहायक केंद्र अध्यक्ष वरिष्ठ व्याख्याता को नहीं बनाया गया है । प्राचार्य अरविंद देवलिया  ने जिला शिक्षा अधिकारी को जो प्रस्ताव भेजा था वह जूनियर शिक्षक का भेजा।  जबकि वरिष्ठ  शिक्षक को केंद्र अध्यक्ष बनाया जाता है। इस परीक्षा केंद्र में  केंद्र अध्यक्ष मनफूल साल्वे द्वारा  बाबू शिक्षक को बनाया गया है जबकि शिक्षक को बाबू नहीं बनाया जाना था। कुछ विशेष संस्था के बच्चों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं यहां सीसीटीवी कैमरे भी बंद है, जिन्हें चालू करना अनिवार्य है। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी से क्षेत्रीय गांव के लोगों ने आवेदन पत्र लिखकर इस केंद्र को बदलने की मांग की है। इसमें रमाकांत महालाहा चादौन,  संतोष, सुनील कांदई ,दीपक, ओमप्रकाश,  दीपक खापा , सुभाष, मनोज ग्राम खापा, प्रकाश, चंदन, दिलीप खापा आदि ने यह मांग की है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!