ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
आसपास

अब कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय आजीविका मिशन कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान

भोपाल. विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस बड़े पैमाने पर वोटरों का रुख अपनी तरफ मोड़ने की कोशिश कर रही है। कुछ दिन पहले पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के साथ ही 7 बड़े ऐलान किए थे। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर से संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इस बार राष्ट्रीय आजीविका मिशन में राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही गई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि हमारी सरकार बनी तो हम इसके पहले कांग्रेस ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने के साथ ही मध्यान्ह भोजन में काम करने वाली रसोईयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं के कर्जे माफ करने और ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक, अतिथि शिक्षक एवं समस्त संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा भी कर चुके हैं।

वोटरों को लुभाने की कांग्रेस के प्रमुख ऐलान

पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा, कमियों को दूर करने के लिए 50 हजार भर्तियां।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में राज्य , ज़िला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित करेंगे…
गौ माता की रक्षा हेतु हर ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण किया जावेगा एवं गौ रक्षकों को रोजगार देते हुए गौ सेवा की जाएगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा आशा कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाएगा।
मध्यान भोजन का काम करने वाली रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाएगा।
हम स्व सहायता समूह की महिलाओं के कर्जे माफ करेंगे।
ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक अतिथि शिक्षक एवं समस्त संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
जिन संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है उन्हे पुनः नौकरी में वापस रखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!