ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
खास खबरेदेश

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तयैबा के पाकिस्तानी कमांडर समेत तीन आतंकी मार गिराए

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए। इनमें लश्कर-ए-तयैबा का पाकिस्तानी कमांडर भी शामिल है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के शहर के बाहर मुजगुंड इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार शाम से ही ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
18 घंटे तक चला सेना का ऑपरेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक मिलिट्री जवान, एक सीआरपीएफ जवान और तीन पुलिसकर्मियों समेत 7 जवान घायल हो गए। हालांकि, 18 घंटे तक चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। घटनास्थल से हथियार बी बरामद किए गए हैं।

गोलीबारी में इलाके की इमारतें क्षतिग्रस्त

फायरिंग के दौरान आतंकियों के लगातार जगह बदलने की वजह से आसपास के इलाके के चार घर भी तबाह हुए हैं। आतंकियों के मारे जाने के बाद प्रदर्शकारियों ने की भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। फिलहाल श्रीनगर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!