ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

शिवराज ने, 13 साल में तीन बार भी वन्देमातरम नहीं गाया

राजू प्रजापति

992653668

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे ने जारी अपने एक बयान में कहा है कि जिन्होंने मध्यप्रदेश की वंदना करने की अपेक्षा उसे वेदना दी हो, जिन्होंने राष्ट्रगीत पर भी सिर्फ राजनैतिक रोटियाँ सेंकी हो, उनसे अपेक्षा भी क्या की जा सकती है? पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 13 साल में 3 बार भी महीने की पहली तारीख को वल्लभ भवन जाकर वन्दे मातरम नहीं गाया। लगता है उन्हें राष्ट्रगीत पर भी ओछी राजनीति का रंग ही रास आया। आज भी भाजपा को वन्देमातरम का भावार्थ समझ नहीं आया।
अभय दुबे ने कहा कि तीन दिनों से बीजेपी के सारे विधायक मीडिया के डर के मारे वन्देमातरम का अर्थ जाने बगैर तोता रटन्त की तरह वंदे मातरम रट रहे हैं। नकारात्मक भूमिका से भाजपा के अंक जनता की नजरों में लगातार घट रहे हैं। आइए, जानते हैं 13 साल में आखिर शिवराज ने कैसा वन्देमातरम गाया, मध्यप्रदेश की वंदना का कितना फर्ज निभाया, मध्यप्रदेश को 1 लाख 87 हजार करोड़ के कर्ज में डुबाया, आर्थिक बदलाही के दौर में पहुँचाया, बेटियों से बलात्कार में लगातार 13 वर्ष मध्यप्रदेश नबर एक आया, 48 लाख बच्चों को 13 साल कुपोषण का दर्द पहुँचाया, 13 साल तक स्कूली शिक्षा में मध्यप्रदेश पूरे देश मे आखिरी नंबर पर आया, शिवराज फसलों के दाम माँगने पर किसानों को आपने मौत के घाट उतरवाया, 13 सालों तक 1 करोड़ युवाओं का भविष्य व्यापम में लुटवाया, क्या आपको कभी वंदे मातरम का भावार्थ समझ नहीं आया?
श्री दुबे ने कहा कि कमलनाथ सुशासन के लिए दिन रात मध्यप्रदेश की वंदना किए जा रहे हैं और आप हैं कि हार की हताशा में मध्यप्रदेश की तरक्की में बाधा पहुँचा रहे हैं। शिवराज संकीर्ण मानसिकता से बाज आइए, अपनी कुंठाओं से बाहर आइए, हार को पचाइये, वन्देमातरम के सच्चे अर्थ को समझ जाइए और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाइए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!