ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
Breaking Newsआसपासधर्म
Trending

समाजसेवी कन्‍नू लाल के जन्‍म दिन पर धार्मिक स्‍थलों के लिए एक लाख रूपये दान किये जायेगें

क्षेञ मेंं हर समुदाय और वर्ग के लोगों की मदद के लिय तैयार रहते है कन्‍नू लाल अग्रवाल, पिछले साल गौ शाला निर्माण की घोषणा पर किया जा रहा है काम

समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल का 76 वां जन्म दिन मनाया

नवलोक  समाचार, सोहागपुर.

यहां नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल का 76 वां जन्म दिन नगर के लोगो द्वारा मनाया गया, उन्हेंं सुबह से ही लोगो द्वारा बधाई दी गई. उनके जन्‍मदिन के अवसर पर उन्‍होनेे धार्मिक स्‍थानों के लिये एक लाख रूपये देने की घोषणा की जिसमें 50 हजार की रशि जमनी सरोबर के हनुमान मंदिर के लिये, और 50 हजार की  राशि भीलट देव स्‍थान के लिये दान देने की घोषणा की है. इसके साथ साथ उनके सेवा भावी स्‍वभाव के चलते उन्‍होंने आदिवासी ग्रामीण अंचल के गरीब बच्‍चों को गर्म कपड़े शीघ्र ही उपलब्‍ध कराने की बात की है. आपको  बता दें कि श्री अग्रवाल क्षेञ में हर समुदाय और वर्ग के लिये सेवा भाव से तत्प र रहते है, अब तक उनके द्वारा गरीब कन्याओ के विवाह, छाञों की शिक्षा हर जरूरतमंद की मदद के कई काम किये गए है, पिछले साल उनके द्वारा गौ शाला निर्माण सहित अनाथ आश्रम आदि के निर्माण की घोषणा भी की गई थी जिस पर काम चल रहा है, उनके 76 वे जन्मम दिवस पर भाजपा कांग्रेस सहित नगर व्या पारी संघ आदि ने बधाई दी है, शाम को जमनी सरोबर हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन और वृक्षारोपड़  कर उनका जन्मभ दिन सैकड़ो लोगो द्वारा मनाया गया.

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!