ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
स्वास्थ

कोविड-19 वेक्सीन की ट्रायल प्रक्रिया शुरू मंत्री श्री सारंग ने ट्रायल प्रक्रिया का लिया जायजा

नवलोक समाचार भोपाल।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि राज्य सरकार कोविड की रोकथाम के लिये भरसक प्रयास कर रही है, जिससे मध्यप्रदेश राज्य रिकवरी रेट में 16वें स्थान पर हैं। मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन और बिस्तरों सहित किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार ने लगातार प्रयास कर राज्य में सुविधाओं का विस्तार किया है। इसी क्रम में अब कोविड वेक्सीन की ट्रायल भी प्रारंभ की गई है, जिसमें आमजन की जागरूकता भी दिख रही है।
मंत्री श्री सारंग आज कोविड वेक्सीन की ट्रायल प्रक्रिया का जायजा लेने पीपुल्स अस्पताल पहुँचे। उन्होंने वहाँ पर प्रक्रिया को देखा, समझा और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्व-प्रेरणा से वेक्सीन लगवाने आ रहे लोगों से चर्चा की और उनकी जागरूकता की सराहना की।
अभी तक पीपुल्स अस्पताल में 35 लोगों ने वेक्सीन ट्रायल के लिये रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिन्हें वेक्सीनेशन किया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि जल्द ही गाँधी मेडिकल कॉलेज में भी वेक्सीनेशन का ट्रायल होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हम जल्द ही कोविड से जंग जीतेंगे।
मंत्री श्री सारंग ने अस्पताल में सेम्पल रिसीविंग रूम, काउन्सलिंग रूम, वेक्सीन रूम आदि का निरीक्षण

मंत्री विश्वास सारंग ने कोविड वेक्सीन ट्रायल का जायजा लिया।

किया। इस मौके पर डीएमई डॉ. उल्का श्रीवास्तव, वीसी पीपुल्स यूनिवर्सिटी डॉ. राजेश कपूर, डॉयरेक्टर श्री रोहित पण्डित, डीन डॉ. अनिल दीक्षित, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ और डॉ. राघवेन्द्र गुमास्था मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि भारत का पहला स्वदेशी कोविड-19 वेक्सीन ब्व्ट।ग्प्छ विकसित किया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की गाइड-लाइन के अनुसार भारत बॉयोटेक द्वारा निर्मित यह वेक्सीन कोविड की रोकथाम के लिये उपयोगी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!