ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
कृषि

होशंगाबाद में अब तक 60417 किसानों से 667019 मीट्रिक टन गेहू खरीदी

होशंगाबाद।  जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया है कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल से सतत जारी है। ई-उपार्जन पोर्टल पर जिले के पंजीकृत किसानो से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए निर्धारित 290 खरीदी केन्द्रो में गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। आज दिनांक तक जिले में 60417 किसानो से 667019 मे. टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है। उन्होने बताया कि अब तक 572295 मे.टन परिवहन किया जा चुका है। अभी तक 47445 किसानो को 644 करोड़ 46 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। किसान भाईयो को भुगतान की कार्यवाही सतत जारी है। जिले में सभी खरीदी केन्द्रो में कृषको से गेहूं खरीदी का कार्य सतत रूप से जारी है। इसी प्रकार चने की खरीदी हेतु जिले में निर्धारित 11 केन्द्रो पर खरीदी की जा रही है। आज दिनांक तक 405 किसानो से 516 मे.टन चना की खरीदी की गई है। उन्होने किसान भाईयो से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें। खरीदी केन्द्रो में किसान भाईयो की उपज विक्रय हेतु समूचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होने किसान भाईयो से कहा है कि उपार्जन केन्द्र पर अकेले उपस्थित होंवे एवं वृद्ध, बच्चो, अस्वस्थ्यजनो को उपार्जन केन्द्र पर ना लाए एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी रखें। किसान भाईयो से अपील की गई है कि वे एसएमएस प्राप्ति के आधार पर ही अपनी उपज को लेकर उपार्जन कन्द्र पर आए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!