ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

अंन जल ग्रहण न करने की चेतावनी

राजू प्रजापति

मो 9926536689


भेल भोपाल ।की ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन और उत्कृष्ठ मजदूर संघ ने मैनेजमेंट और जे.सी.एम. के सेंट्रल लीडर के खिलाफ खोला मोर्चा भेल के फॉउंड्री गेट नं -5 क्रांति स्थल पर ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन(AIBEU),भेल भोपाल एवं उत्कृष्ट मज़दूर संघ (UMS) के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारियो के लंबित वेज रिविजन,सालो से लंबित पड़े मुद्दे एवं कुम्भकरण की नींद सो रही भेल प्रबंधन को जगाने एवं कर्मचारियो को सालो से बेवकूफ बनाने वाले जे.सी.एम. के सेंट्रल लीडर्स को उनकी औकात दिखाने के लिए विशाल गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो कर्मचारी सम्मिलित हुए ।
सर्वप्रथम मंच से ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन भेल भोपाल के अध्यक्ष श्री जे.पी. गुप्ता ने कर्मचारियों को संबोधित किया एवं वेज रिविजन में हुई विसंगतियों एवं सेंट्रल लीडर्स की नाकामी के बारे में बताया। उत्कृष्ट मज़दूर संघ के संजय गुप्ता ने कर्मचारियो को संबोधित किया एवं प्रबंधन एवं सेंट्रल लीडर्स की वजह से वेज रिवीजन में हो रही देरी से अवगत कराया।
उत्कृष्ट मज़दूर संघ के जितेंद्र सक्सेना ने मंच से वेज रिवीजन एवं लंबित पड़े मुद्दों के लंबित होने का कारण बताया।
उसके बाद ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भेल भोपाल इकाई के महासचिव श्री रामनारायण गिरी ने मंच से कर्मचारियो को संबोधित किया एवं 10/01/2019 को होने वाली जेसीएम में सहमति बनाकर वेज रिवीजन को करने की बात कही अन्यथा बड़े आंदोलन पर जाने की चेतावनी प्रबंधन को दी। रामनारायण गिरी ने कहा कि मैनेजमेंट एवं कथित जे.सी.एम. सेंट्रल लीडर के द्वारा आपसी साठ-गांठ करके मीटिंग पर मीटिंग बुलाकर उसमे वेज रिविजन पर सही से चर्चा न करने वेज रिवीजन को लटकाया जा रहा है। और कर्मचारियों के हक पर कुठाराघात किया जा रहा है । भेल मेजरमेंट एक तानाशाह के रूप में कर्मचारियों को उनके हक और उनके खून पसीने की मेहनत पर मिलने वाली राशि पर जहरीले नाग की तरह फन फैलाए बैठा हुआ है ।लेकिन हम उनका फन कुचलना जानते हैं ।
आगे रामनारायण गिरी ने कहा कि 10/01/2019 को होने वाली जे.सी.एम. की मीटिंग में मैं किसी भी प्रकार के जल एवं अन्न को ग्रहण नही करूँगा क्यो की वह हम कर्मचारियों की मेहनत के पैसों को यू बर्बाद होता नही देख सकते। जब तक वेज रिवीजन नही हो जाता जे.सी.एम. की किसी भी मीटिंग में किसी प्रकार का अन्न एवं जल ग्रहण नही करेंगे,साथ ही साथ अन्य संगठनों को भी कर्मचारियो के लिए एक मंच पर आने के लिये कहा। जिससे कर्मचारियों का हक मिल सकें सेवानिवृत्त कर्मचारी को हटाकर कार्यरत कर्मचारियों को जे सी एम केंद्रीय नेता नियुक्त करना चाहिए ताकि वह कर्मचारियों की मांगों को बुलंदी से उठा सके जिससे कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों का निराकरण तत्काल हो सके

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!