ब्रेकिंग
Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
आसपास

राजगढ़: माचलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई ,जुआ खेलते 12 को दबोचा, ताश पत्‍ते सहित हजारों की रकम बरामद

राजेश भंडारी, राजगढ़।
पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद को थाना माचलपुर क्षेत्र में ग्राम कोडक्या गाँव के समीप 10, 12 लोगो के द्वारा जुआ खेलने की सुचना प्राप्त हुई थी , जिस पर कार्यवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया ने थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह धाकड़ को निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने मय स्टॉफ सहित उक्त स्थान पर दबिश दी। जिस पर मौके से 12 लोगो को 10 मोबाईल,04 मोटरसाइकिल,02 कार, 51300 रूपये नगदी कुल मशरूका 822300 रूपये व जुआ सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से ख्वाजु पिता सुभान मंसूरी परोलिया, राजू पिता नाथूलाल नागर, छापीहेड़ा, मोहन पिता पूनमचंद गुर्जर छापीहेड़ा, पवन पिता गंगाराम मेवाडे पचोर, मोहन पिता रामचंद्र यादव खुजनेर, विकास पिता वासुदेव शर्मा खुजनेर, शिवसिंह पिता नारयणसिंह पूरी जीरापुर, बाबूलाल पिता दुर्गालाल मालवीय जीरापुर, हेमसिंह पिता अमरसिंह राजपूत छापीहेड़ा, कन्हैयालाल पिता भंवरलाल मालवीय (मोहन ) छापीहेड़ा, बाबूलाल पिता अमरसिंह काछी (मोहन) छापीहेड़ा, बंटी उर्फ सतीश पिता कमल किशोर गुप्ता (मोहन) छापीहेड़ा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह धाकड़, अजय भाटिया, एफ कुजूर, सुनील कुशवाह, चेतन सिंह, रामसेवक जादोन, मेहमूद, बदनसिंह, फतेसिंह, नवीन जाट, आलोक सेंगर आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!