ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

पचमढ़ी में छत्‍तीसगढ के युवक की गोली मारकर हत्‍या – साथी युवक के गनमैन ने मारी गोली, आरोपी हिरासत में

नवलोक समाचार, पचमढी.

मध्‍य प्रदेश के हिल स्‍टेशन पचमढी में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को गोली चलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया, दरअसल रायपुर छत्‍तीसगढ से करीब 20 युवको का बाइकर्स ग्रुप सेमिनार के आयोजन में पचमढ़ी आया हुआ था, सभी युवक एमपी टूरिज्‍म के चंपक होटल में ठहरे हुए थे. होटल में देर रात चल रही पार्टी के बीच युवको में अपने ड्रायवरो को ठहरवाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें रायपुर निवासी युवक हनि सिंह उर्फ हरिकिशन आवेराय के गनमेन ने कपिल कक्‍कड़ नामक युवक के उपर दो फायर कर दिये जिससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई.

बता दें कि मध्‍य प्रदेश के शांति प्रिय हिल स्‍टेशन पर गोली की गूंज कई वर्षो बाद सुनाई दी है, प्राप्‍त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद जिले की पचमढी में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को रायपुर के बाइकर्स ग्रुप में आए युवको के बीच होटल में चल रही पार्टी के बीच विवाद हो गया, सभी युवक शराव के नशे में धुत थे. इसी बीच रायपुर के व्‍यासायी हनी सिंह आवेराय के गनमेन को लेकर विवाद इतना बढ गया कि कपिल कक्‍कड और और हनि सिंह के बीच हाथापाई हो गई, इसी बीच गनमैन धर्मपाल ने हनि सिंह के कहने पर गोली चला दी , जिससे कपिल कक्‍कड की मौत मौके पर ही हो गई. घटना के बाद घटना स्‍थल पर भगदड मच गई, और आरोपी हनि सिंह और धर्मपाल मौके पर फरार हो गए जिन्‍हे पुलिस ने छिदवाडा के तामिया के पास से गिरफतार कर लिया है.

इनका कहना है –

पचमढी में बाइकर्स की सेमिनार का अयोजन था, जिसमें दुर्ग भिलाई सहित रायपुर से बाइकर्स का ग्रुप पचमढी आया था, होटल चंपक में कपिल क्रक्‍कड और हनि सिंह आवेराय के बीच विवाद इस बात को लेकर हुआ था कि, हनि सिंह ओवेराय अपने गन मैन धर्मपाल को पार्टी से बाहर करे. ओवेराय द्वारा गनमैन को बाहर नही करने पर विवाद हुआ जिसके बाद हनि सिंह के कहने पर धर्मपाल ने सर्विस रिवाल्‍वर से फायर कर दिया, जिसमें कपिल कक्‍कढ की मोत हो गई है, दोनो ही पक्षो के परिजनो को सूचित कर दिया है. मृतक को पोस्‍टमार्डम कर वाडी परिजनो को सौप दी जाएगी. माममा पंजीबदध कर लिया है. जांच जारी है.

 घनश्‍याम मालवीय, एडीशनल एस पी होशंगाबाद.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!